10,050mAh की बैटरी, 12.1 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ जल्द भारत आ रहा OPPO का नया टैबलेट, लॉन्च से पहले फीचर्स-कीमत लीक
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- स्मार्टफोन के साथ-साथ अब टैबलेट की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। एक नई लीक के अनुसार OPPO जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट OPPO Pad Air 6 लॉन्च कर सकता है। इस टैबलेट को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। खास बात है कि इसमें 10050mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा टैबलेट में 12.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल सकता है। कंपनी ने अभी भारत में इसकी लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन इस टैब के फीचर्स और कीमत लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं: OPPO Pad Air 6 की भारत में इतनी हो सकती है कीमत कीमत की बात करें तो OPPO Pad Air 6 को भारतीय बाजार में करीब 24,999 रुपये में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.