नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- स्मार्टफोन ब्रांड्स अब हैवी बैटरी वाली फोन पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। रेडमी भी अब एक बड़ी बैटरी वाला 5G फोन लेकर आया है। हम बात कर रहे हैं Redmi K100 की, जो रेडमी K100 सीरीज में तीसरा मॉडल है। इस सीरीज में पहले से ही Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने फिलहाल इसे अपने घरेलू बाजार यानी चीन में लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है, जो 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे यह तेजी से चार्ज ह जाता है और लंबे समय तक बैकअप देता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सेल कैमरा भी है। कंपनी ने इसे तीन कलर्स और तीन कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया है। चलिए एक नजर डालते हैं फोन की कीमत और खासियत पर...चलिए सबसे पहले नजर डालते हैं Redmi K100 के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स पर:स्मूद रि...