नई दिल्ली, अगस्त 30 -- देश कंपनी पोको POCO X8 सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाली है, जिसमें POCO X8 और POCO X8 Power मॉडल शामिल हो सकते हैं। लॉन्च से पहले ही इन दोनों स्मार्टफोन्स की संभावित कीमत और कई अहम स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। खासकर POCO X8 Power अपनी 10,000mAh की बड़े बैटरी की वजह से चर्चा में है। लीक्स के मुताबिक भारत में POCO X8 की कीमत 28,000 से 30,000 रुपए के बीच हो सकती है, जबकि ज्यादा पावरफुल POCO X8 Power की कीमत करीब 35,000 रुपए बताई जा रही है। हालांकि, ये कीमतें अभी आधिकारिक नहीं हैं और कंपनी ने लॉन्च से पहले इनकी पुष्टि नहीं की है। POCO X8 Series को लेकर अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक भारत में इसका लॉन्च 4 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे होगा। कंपनी ने इस सीरीज को लेकर टीजर भी जारी किए हैं और Flipkart पर इसकी मौजूदगी की जा...