नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Redmi लवर्स के लिए बड़ी खबर है। Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में एंट्री को टीज कर दिया है। कंपनी ने Redmi India के सोशल मीडिया अकाउंट पर फोन को लेकर पोस्ट किया है। हालांकि अभी कंपनी ने भारत में फोन की सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। Xiaomi India की वेबसाइट पर फोन के लिए एक लैंडिंग पेज भी लाइव हो चुका है। इससे साफ है कि कंपनी भारतीय बाजार में इस फोन को लेकर तैयारी कर रही है। Redmi Note 17 Pro Max 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। Redmi Note 17 Pro Max 5G में मिलेंगे ये धांसू फीचर Note 17 Pro Max में 10,000mAh सिलिकॉन-का...