गोपालगंज, दिसम्बर 15 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। रोहतास जिले की पुलिस ने शनिवार की रात शहर के लखपतिया मोड़ के समीप से ठगी के मामले में राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एफसीआई से अनाज दिलाने के नाम पर 1.98 करोड़ की ठगी करने के आरोप में प्रदीप देव पर पटना निवासी पंकज कुमार सिंह ने रोहतास जिले के नटवर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि एफसीआई से अनाज दिलाने के नाम पर राजद नेता प्रदीप देव और उनके अन्य सहयोगियों ने मिलकर करीब 21 किस्तों में कुल 1 करोड़ 98 लाख 17 हजार रुपये की ठगी की। अगस्त 2024 में दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर शनिवार की रात नगर थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.