काशीपुर, अप्रैल 12 -- दीप पाठक, काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान 1.973 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। कुंडा कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान ढेला नदी के पास से ग्राम सरवरखेड़ा निवासी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके पास 1.973 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस टीम में एसआई अर्जुन सिंह, बलबीर सिंह, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, बृजेश कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...