1.96 लाख बच्चों को मिलेगी यूनीफार्म की धनराशि
फतेहपुर, मई 15 -- फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नए शिक्षा सत्र में शीघ्र ही यूनीफार्म, जूता-मोजा आदि खरीदने के लिए उनके अभिभावकों के खातों में धनराशि पहुंचेगी। विभाग इसके लिए सत्यापन करा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद डीबीटी के माध्यम से शासन द्वारा सीधे अभिभावकों के खातों में 12 सौ रुपये भेजा जाएगा। दोआबा में 2266 से अधिक परिषदीय स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें 13 विकास खंडों व नगर क्षेत्र में कुल दो लाख 96 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले इन बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा आदि के लिए सरकार द्वारा 12 सौ रुपये देने की व्यवस्था है। छात्र के अभिभावक के खाते में सीधे धनराशि भेजी जाती है। इसके लिए नगर क्षेत्र समेत सभी विकास खंडों के स्कूलों के बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.