1.94करोड़ रुपये से बदलेगी देईपार शिव मंदिर की सूरत, खुशी
सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के देईपार स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने ऐतिहासिक शिव मंदिर व परिसर में तमाम सुविधाएं मुहैया कराए जाने व अन्य सौंदर्यीकरण संबंधित कार्य कराए जाने की दिशा में शासन ने 1.94 करोड़ रुपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 11 अगस्त 2025 को पत्र लिखकर पर्यटन मंत्री से मांग की थी।शनिवार को शासन से मिले पत्र में दर्शाया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 194.06 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 145 लाख रुपये की प्रथम किश्त जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य शुरू होने की संभावना है। 2025 में पूर्व विधायक ने प्रदेश के पर्यटन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.