मधुबनी, जनवरी 8 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में आरएस इलाके के मुख्य बाजार की अतिक्रमित जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। वार्ड संख्या 23 और 26 को कनेक्ट करती 3500 फीट लंबी सड़क एवं उससे जुड़ी नाला निर्माण की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग की इस योजना पर कुल 1 करोड़ 90 लाख रुपए खर्च होंगे। प्रथम चरण में 60 लाख रुपए की राशि निर्गत कर दी गई है। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इस योजना के तहत बनने वाले करीब 3500 फीट लंबी सड़क और उससे जुड़ा नाला की कनेक्टिविटी आरएस के पथराही से आरएस थाना होते हुए सेंट्रल बैंक रोड होकर विष्णु शर्मा के आवास के आगे तक सुनिश्चित होनी है। लंबाई अनुरूप कुछ आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.