1.85 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर
चम्पावत, सितम्बर 4 -- योगेश जोशी, चम्पावत। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 1.85 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक लाभार्थी से स्टाम्पयुक्त रसीद एवं अन्य वांछित अभिलेख प्राप्त कर जनपद स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सभी अनुदान प्राप्तकर्ताओं को सहायता राशि मिलने की तिथि से छह माह के भीतर इसका उपयोग निर्धारित प्रयोजन हेतु करना होगा और शासन को उपयोगिता प्रमाण-पत्र देना होगा। आर्थिक मदद पाने वालों में हरीश चंद्र जोशी, कृष्ण कुमार, गोविंदी देवी, शेखरानंद, दीपक चंद्र जोशी और माया शामिल हैं। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.