मुंगेर, मार्च 23 -- धरहरा,एक संवाददाता। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा धरहरा मानगढ़ में 1 करोड़ 82 लाख 19 हजार रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। 200 मीटर ट्रैकयुक्त इस फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य बीते वर्ष जुलाई में शुरू हुआ था, जिसकी नींव जमालपुर विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह ने रखी थी। क्षेत्र के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि और खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरती दिख रही है। स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों का कहना है कि जिस उद्देश्य से स्टेडियम निर्माण का सपना देखा गया था, वह अधूरा नजर आ रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि यह स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, लेकिन कई जरूरी व्यवस्थाएं या तो अधूरी हैं या नाकाफी साबित हो...