शामली, अप्रैल 19 -- शामली। फर्जी फर्म खोलकर 1.82 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में शामली कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और राजस्थान के नोरपुर टोंक का रहने वाला है। पुलिस ने मुताबिक यह पूरा गैंग है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। जीएसटी के सहायक कर आयुक्त द्वारा 25 जनवरी में बीआर ट्रेडिंग नाम से फर्जी फर्म खोलेकर करोड़ों का कारोबार कर 1.82 करोड़ की जीएसटी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। यह फर्म खुद को कुड़ाना निवासी दर्शाते हुए विशाल राजवंश के नाम से खोली गई थी। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि कोतवाली पुलिस एवं सर्विलांस टीम मामले की जांच में लगी थी। जांच में सामने आया कि जिसके नाम से फर्म खोली गई वह राजस्थान के नोरपुरा टोंक का ...