उन्नाव, जून 27 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के अनंतखेड़ा गांव के रहने वाले ईशू पुत्र दिनेश ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह एक साल से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। इसी बीच अज्ञात युवक से फोन किया गया और कहा कि ओटीपी आई है। बताओ जिस पर उसने बता दिया। उसके बाद 27 अप्रैल से 3 मई के बीच में अलग अलग माध्यम से ओटीपी और यूपीआई के माध्यम से उसके खाते से 1.80 लाख रुपये बैंक खाते से कट गया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...