1.80 लाख उपभोक्ता की अब तक ई-केवाईसी नहीं, आज अंतिम तिथि
गोरखपुर, अगस्त 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में तीनों ऑयल कंपनियों की ओर से डेढ़ माह से कैंप लगाकर रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं ई केवाईसी किया जा रहा है। अब तक 85 प्रतिशत उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी हो पाया है। 23 अगस्त तक जिनका केवाईसी नहीं होगा उसे कामर्शियल सिलेंडर पर अपने घरों में खाना बनाना पड़ेगा। जिले में तीनों ऑयल कंपनियों के 87 गैस एजेंसियों पर करीब 12 लाख उपभोक्ता हैं। आईओसीएल के टेरिटोरियल मैनेजर रवि चंदेरिया ने बताया कि रविवार को ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि है, यदि ई-केवाईसी कराने की तिथि नहीं बढ़ी तो ऐसे उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने पर कामर्शियल सिलेंडर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.