1.80 करोड़ से बनेगा वृहद गोआश्रय केंद्र
गाजीपुर, जून 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में घूमने वाले छुट्टा पशुओं के लिए वृहद गो आश्रय केंद्र बनेगा। इसके लिए शासन से एक करोड़ 80 लाख की स्वीकृति मिल गयी है। अब पशु विभाग इसके लिए जमीन का चिंहाकन सहित अन्य कार्य करने में जुटे है। भूमि चिंहित होते ही कार्य शुरू होगा। छुट्टा घूम रहे गोवंशों से किसानों की फसलों का भी नुकसान होता है। इस समस्या को लेकर किसानों ने विरोध भी जताया है। अब इस समस्या से समाधान के लिए शासन से बजट आवंटित होने के बाद भूमि चिंहित करते हुये गो संरक्षण केंद्र का निर्माण होगा। अबतक गाजीपुर में तीन वृहद और 32 अस्थायी गो आश्रय केंद्र संचालित होता है। इस तरह कुल 35 गो आश्रय केंद्र संचालित होते है। इसके लिए चार हेक्टेयर की भूमि चिंहित कर खंड विकास अधिकारियों से जानकारी मांगी गयी है। वृहद गोआश्रय केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.