कुशीनगर, अप्रैल 2 -- कुशीनगर। शहर के बाल गंगाधर तिलक नगर वार्ड में स्थित ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र सुराजी पोखरा को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। नगर पालिका की ओर से दूसरे चरण के विकास कार्य के लिए लगभग 1.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना के पूरा होने के बाद सुराजी पोखरा शहर के प्रमुख आकर्षण स्थलों में शामिल हो जाएगा।सुराजी पोखरा के विकास का पहला चरण पहले ही पूरा हो चुका है, जिसमें घाटों और सीढ़ियों का निर्माण कराया गया था। इससे श्रद्धालुओं को छठ महापर्व पर अर्घ्य देने और पूजन करने में पहले की तुलना में काफी सुविधा मिली है। अब दूसरे चरण में इसे और अधिक व्यवस्थित व आकर्षक बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि दूसरे चरण मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.