झांसी, जून 15 -- झांसी। रक्सा थाना पुलिस व एएनएफटी टीम को बड़ी सफलता मिली है। झांसी के रास्ते उड़ीसा से मध्य प्रदेश के शिवपुरी जा रहा एक गांजे से भरा ट्रक गांव सिजवाहा के पास पकड़ा। तलाशी उसमें 350 किलो गांजा बरामद किया गया है। वहीं चार तस्करों को धर-दबोचा। यह लोग उड़ीसा से सस्ता गांजा खरीदाकर उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पकड़े गांजे के बाजारू कीमत 1 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है। रक्सा थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अंकुश चौहान, विशान सुयश दीक्षित व एएनटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक चंदन पांडेय, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, संजय कुमार, गजेंद्र सहित अन्य चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर-ए-खास की सटीक सूचना पर पुलिस ने ललितपुर मार्ग पर गांव सिजवाहा तिराहा पर पहुंची। जहां एक संदिग्ध परिस्थितियों एक ट्रक पकड़ा गया। तला...