नई दिल्ली, जनवरी 12 -- इंस्टाग्राम के 17.5 मिलियन (1.75 करोड़) अकाउंट्स के हैक होने की खबर ने दुनियाभर के यूजर्स को टेंशन में डाल दिया था। हालांकि, अब कंपनी ने इस मामले में अपनी सफाई दी है, जिससे यूजर्स को काफी राहत मिली है। इंस्टाग्राम ने कहा है कि उसने उस समस्या को ठीक कर लिया है, जिसके कारण बड़ी संख्या में पासवर्ड रीसेट ईमेल भेजे गए थे और हैकिंग का बड़ा खतरा पैदा हो गया था। रविवार (11 जनवरी) को जारी एक बयान में कंपनी ने साफ किया कि एक बाहरी पार्टी ने तकनीकी खामी का फायदा उठाया, लेकिन इसमें इंस्टाग्राम का कोर सिस्टम सुरक्षित रहा।'आपके इंस्टाग्राम अकाउंट सुरक्षित हैं' कंपनी ने X पर पोस्ट किए गए बयान में कहा, 'हमने उस समस्या को ठीक कर दिया है जिसके कारण एक एक्सटर्नल पार्टी कुछ लोगों के लिए पासवर्ड रीसेट ईमेल का रिक्वेस्ट कर रहा था। हमारे ...