1.73 लाख से अधिक पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण
गोरखपुर, जुलाई 23 -- कुशीनगर। कलक्ट्रेट परिसर से डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पशुपालन विभाग के खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण अभियान के 8वें चरण में प्रचार व टीकाकरण जागरुकता वाहनों को शुभारंभ कर दिया है। यह अभियान 22 जुलाई से 4 सितम्बर तक कुल 45 दिनों तक संचालित होगा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के 1,73,600 गोवंशीय व महिषवंशीय पशुओं का पशुपालकों के घर-घर जाकर 24 टीकाकरण टीमों के माध्यम से निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने सभी गोवंशीय व महिषवंशीय पशुओं का खुरपका-मुँहपका रोग से बचाव के लिये समय से टीकाकरण अवश्य कराएं तथा अभियान में पूरा सहयोग करें। यह भी पढ़ें- टीकाकरण टीम को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समय पर टीकाकरण से पशुधन को गंभीर संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखा जा सकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.