बुलंदशहर, जून 17 -- शिकारपुर। तहसील क्षेत्र के गांव मुकैरा निवासी एक व्यक्ति से 1.70 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित मुबारिक खान ने सलेमपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव चंद्रावली निवासी जुनैद ने दो किस्तों में उससे 1 लाख 70 हजार रुपये ले लिए और वापस नहीं किए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- 1.70 लाख रुपये हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...