गोंडा, जुलाई 6 -- गोण्डा, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए मिली करोड़ों रुपये की कंपोजिट ग्रांट समय पर खर्च न होने पर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर धनराशि का उपयोग नहीं करने वाले विद्यालयों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य परियोजना कार्यालय से जिले को चार करोड़ 96 लाख 40 हजार रुपये की कंपोजिट ग्रांट उपलब्ध कराई गई थी। पूरी धनराशि विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के खातों में भेज दी गई थी। अभी तक सिर्फ केवल तीन करोड़ 25 लाख 92 हजार 770 रुपये ही खर्च हो सके हैं। करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि अभी खातों में पड़ी है। यह ग्रांट विद्यालय भवनों की मरम्मत, कक्षाओं व शौचा...