मऊ, मार्च 29 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग वार्डों में लगभग 1.65 करोड़ की लागत से हुए विकास कार्यों का पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने शनिवार को लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा, सुगम आवागमन, पर्यापत पेय जलापूर्ति, समुचित प्रकाश उपलब्ध कराते हुए नगर की समस्याओं के निदान और जलजमाव से नगर को मुक्त बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी नगरवासियों की समान जिम्मेदारी बनती है कि नगर को बेहतर वातवारण उपलब्ध कराने के लिए स्वच्छता अपनाएं। एक अर्से से मऊ जनपद के विकास का पहिया अपनी गति से बहुत पीछे चल रहा था। लेकिन नगर विकास मंत्री एके शर्मा के सहयोग एवं संरक्षण के चलते मऊ नगर के विकास की गति तेजी से बहाल हो रही है। कहा कि मैं अवाम की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा विकास एवं निमार्ण कार्...