बगहा, जनवरी 25 -- मैनाटाड़,एक प्रतिनिधि। मैनाटाड़ पुलिस व एसएसबी ने रविवार की सुबह गांजा समेत एक बाइक की जब्ती की है। थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि बभनौली गांव के पास पिलर संख्या 414/02 के पास से एक संदिग्ध बाइक सवार की जांच की गई। जांच के दौरान एचएफ डिलक्स बाइक के सीट के नीचे से चार किलो एक सौ ग्राम गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार गांजा तस्कर नेपाल के सूहपूर निवासी जगभगत यादव है। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.64 लाख रुपए आंकी गयी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर गांजा तस्कर को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है। कारवाई में थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता,दरोगा अनीता कुमारी,दरोगा राधाकृष्ण राय, बभनौली आउट पोस्ट के अधिकारी व जवान शामिल रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...