हमीरपुर, अप्रैल 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। 'ऑपरेशन दहन' के अंतर्गत जनपद पुलिस ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए महोबा की पुलिस लाइन में विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट करा दिया। इन मादक पदार्थों की बाजारू कीमत करीब 1.64 करोड़ के आसपास है। जनपद के थाना कोतवाली नगर, कुरारा, सुमेरपुर, सिसोलर, मौदहा, बिवांर, मुस्करा, राठ, जरिया, जलालपुर एवं चिकासी से संबंधित कुल 90 अभियोगों में न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारित किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इसमें 89 किलो 541 ग्राम गांजा, 99 ग्राम हेरोइन, 40 ग्राम अफीम, 716 ग्राम नशीला पाउडर, 10,528 नशीली गोलियां शामिल हैं, जिनका कुल अनुमानित मूल्य 1.64 करोड़ है।विषाक्त पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण के लिए निर्धारित मानकों का पालन करते हुए यह कार्यवाही रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.