देहरादून, नवम्बर 18 -- Lakhpati Didi Scheme: उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों में तेजी लाई जाएगी। ग्राम्य विकास सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि लखपति दीदी राज्य स्तरीय मूल्यांकन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। नया लक्ष्य उत्तराखंड में सवा लाख और महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का है। वर्तमान में राज्य में 1.63 लाख महिलाएं लखपति दीदी के रूप में तैयार हुई हैं। अब, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1.20 लाख अतिरिक्त महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दीनदयाल अंत्योदय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की पहल पर, महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य महिलाओं के संस्थागत निर्माण, क्षमता विकास, वित्तीय समावेशन, विभागीय समन्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.