1.63 लाख रुपये भारतीय मुद्रा के साथ दो नेपाली युवक धराए
सिद्धार्थ, अगस्त 14 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी कपसिहवा के जवानों ने गुरुवार को अवैध तरीके से नेपाल से लेकर भारत में आ रहे 1.63 लाख रुपये भारतीय मुद्रा व एक बाइक के साथ दो नेपाली युवकों को पकड़ लिया। एसएसबी ने भारतीय मुद्रा के साथ आरोपितों को बढ़नी कस्टम को सौंप दिया।43वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी कपसिहवा के जवानों ने गुरुवार को देखा कि अनधिकृत मार्ग से बाइक सक दो व्यक्ति नेपाल से भारत आ रहे थे। जवानों ने उन्हें रोक कर तलाशी ली तो उनके पास से 1.63 लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुआ। जब दोनों व्यक्तियों से पैसे के बारे में पूछा गया तो कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में उनकी पहचान नेपाल के कपिलवस्तु जिले के हरदौना थाना क्षेत्र के हरदौना गांव निवासी इब्राहिम पठान पुत्र रोजन अली व तौलिहवा थाना क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.