1.63 करोड़ जीएसएटी चेन्नई से मिली नोटिस, हड़कंप
भदोही, अगस्त 27 -- भदोही, संवाददाता। पैन कार्ड का दुरुपयोग का मामला प्रकाश में आया है। एक करोड़ 63 लाख 71 हजार 52 रुपये जीएसटी चेन्नई से बकाया नोटिस मिलने पर संबंधित के होश उड़ गए। मामले से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। कोतवाली पुलिस ने शून्य एफआईआर के तहत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के चवरनेवादा, कुकरौठी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। कहा कि वे अपने पैन कार्ड एवं जीएसटी नंबर का प्रयोग अपने कार्यों के लिए करते हैं। 2019 अक्तूबर माह में जानकारी हुई कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके चेन्नई, तमिलनाडू में किसी व्यक्ति ने फर्जी जीएसटी पंजीकरण करा लिया है। जबकि उक्त फर्म एवं व्यापार से उनका कोई वास्ता एवं सरोकार नहीं है। जानकारी के बाद दो दिसंबर 2019 को ही जीएसटी कमिश्नर चेन्नई को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.