नई दिल्ली, मार्च 24 -- आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की टीम बिक चुकी है। इसका सौदा पूरा हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार ही खिताबी जीत हासिल करने वाली इस टीम को अमेरिका स्थिति उद्यमी कल सोमानी के नेतृत्व वाले एक समूह ने 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की कीमत में अपने नाम किया है। इस सौदे में कल सोमानी को वालमार्ट परिवार के अमेरिकी व्यवसायी रॉब वॉल्टन और हैम्प परिवार का समर्थन मिला है। यह भी पढ़ें- हमेशा खाली रखी जाएंगी चेन्नास्वामी स्टेडियम की 11 सीटें, RCB और KSCA का फैसला राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक कल सोमानी पहले से ही इस टीम में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी रखते थे, लेकिन उन्होंने अब इसे पूरी तरह से अपने मालिकाना हक में कर लिया है। सोमानी एडुटेक,आर्टिफिशियल एंटिलिजेंस और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े उद...