बुलंदशहर, मई 9 -- बुलंदशहर। जिले के बेसिक स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को नए शैक्षिक सत्र में डीबीटी राशि देने के लिए तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की प्रक्रिया लगभग पूरा कर लिया है। जिले के 1.60 लाख बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है जिसके बाद अब इन बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में धनराशि जल्द आने की उम्मीद है। दो लाख से अधिक बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं शेष बच्चों के डाटा पर कार्य चल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को प्रत्येक सत्र में डीबीटी की राशि में 1200-1200 रुपये दिए जाते हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षा के अधिकार के तहत 969 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित यह पैसा सीधा अभिभावकों के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.