1.60 करोड़ से पिपरी स्थित वन देवी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार
सोनभद्र, मई 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर पंचायत पिपरी के वार्ड 12 में स्थित वन देवी मंदिर का 1.60 करोड़ से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। मुख्यमंत्री वंदन योजना से इस कार्य को कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य भी शुरु कर दिया जाएग। नगर पंचायत पिपरी में के वार्ड 12 में रिहंद जलाशय के किनारे वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित वन देवी मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन पूजन करने केलिए आते हैं। नगर पंचायत पिपरी के प्रस्ताव पर शासन से मंदिर के जीणार्ेद्धार को मंजूरी भी मिल गई। मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत एक करोड़ 60 लाख रुपये से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके तहत मंदिर मंदिर परिसर में चार कमरें और यात्री शेड का निर्माण कराया जाएगा। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.