1.59 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
फिरोजाबाद, सितम्बर 10 -- एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों का व्यापार करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर पत्थर वाली फैक्ट्री की बगल से हसमत नगर जाने वाली गली से अभियुक्त रिहान उर्फ टाटा पुत्र नसरुद्दीन निवासी कश्मीरी गेट को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 755 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा हिना धर्मकांटे से उर्दू नगर की तरफ जाने वाली गली अभियुक्त फैजान पुत्र बॉबी परवेज निवासी अब्बास नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 840 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.