मैनपुरी, मार्च 25 -- यूपी बोर्ड कापियों का मूल्यांकन का आधा समय बुधवार को बीत गया। 18 मार्च से शुरू हुआ मूल्यांकन एक अप्रैल तक चलेगा। बुधवार को 22639 कापियों का मूल्यांकन हुआ। अब तक चारों ही केंद्रों पर 154740 कापियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। जबकि 141434 कापियों का मूल्यांकन शेष है। परीक्षकों की उपस्थिति की कमी अभी भी बनी हुई है। जनपद में मूल्यांकन के लिए 310345 कापियां आवंटित की गई थीं, लेकिन 296175 कापियां उपलब्ध कराई गई हैं। जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है। बुधवार को जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 5085 कापियों का मूल्यांकन हुआ, यहां 293 परीक्षकों में से 105 परीक्षक उपस्थित हुए। जीजीआईसी में 4087 कापियां चेक की गई। यहां 540 में से 254 परीक्षक उपस्थित रहे। जैन कॉलेज करहल में 6775 कापियों का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 477 परीक्षकों ...