बागपत, मार्च 31 -- बागपत। छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार के प्रयास से दो जनपदों को जोड़ने वाला संपर्क मार्गों के निर्माण लिए शासन से बजट जारी कर दिया गया है। बजट से जल्द निर्माण शुरू होगा। संपर्क मार्गों के बनने से दो जनपदों के लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जनपद के असारा से एलम और भनेड़ा जनपद शामली को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग की हालत खस्ता हो गई थी। लगातार ग्रामीण इस मार्ग का निर्माण कराने के लिए मांग करते आ थे। दोनो संपर्क मार्ग का निर्माण करने के लिए प्रस्ताव दिया था। उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। वहीं 1.51 करोड़ रुपये का बजट स्वीकार कर लिया गया है। जबकि 7.8 लाख रुपये की प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है। दोनों संपर्क मार्ग का निर्माण होने से हजारों लोगों का आवागमन आसान होगा। गड्ढों की वह से होने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.