1.51 करोड़ से लघु सेतु बनेगा, 40 गांवों को लाभ
बदायूं, मई 6 -- कोतल नगला से खिरकवारी मानपुर पुख्ता मार्ग पर लघु सेतु बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद से क्षेत्रीय लोग खुश हैं। लोगों का कहना है कि इस लघु सेतु बनने से 30-40 गांव की रहा आसान हो जाएगी। लंबे समय से लघु सेतु निर्माण की मांग चली आ रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव कोतल नगला से खिरकवारी मानपुर पुख्ता मार्ग पर लघु सेतु न होने की वजह से बरसात के दिनों में लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। बाढ़ का पानी आने पर और मुश्किल बढ़ जाती थी। स्थानीय लोग यहां पर लघु सेतु बनवाने की मांग करते आ रहे थे। विधायक हरीश शाक्य ने प्रस्ताव तैयार कराकर मंजूरी को भिजवा दिया। विधायक के प्रयास से प्रस्ताव मंजूर हो गया है और धरातल पर काम टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू कर दिया गया है। इन दिनों लोक निर्माण विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.