लखनऊ, मार्च 28 -- यूपी में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में 1.50 लाख ड्राप आउट बच्चों का दाखिला कराया जाएगा। एक अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाकर इन बच्चों का दाखिला कराया जाएगा। दूसरा चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। जिसमें बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले इन बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने पर जोर होगा।छह वर्ष से लेकर 14 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। यू-डायस के आंकड़ों के मुताबिक 1.50 लाख बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी है। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह ड्राप आउट बच्चों का स्कूलों में प्रवेश कराएं। शारदा एप पर ड्राप आउट बच्चों की सूची के लिए एक कॉलम बनाया गया है। जिससे ...