मधेपुरा, फरवरी 27 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार को श्रीपुर चकला स्थित एक दवा दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में दवाइयां जब्त की गयी। बिना लाइसेंस के दवा की दुकान संचालित करने की शिकायत पर टीम ने कार्रवाई की। औषधि विभाग की टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। औषधि विभाग की टीम गुरुवार को दोपहर दुकान में छापेमारी करने श्रीपुर चकला पहुंची। बताया गया कि शिकायत के आधार पर चकला- श्रीपुर में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस संचालित दवा दुकान में छापेमारी की। छापेमारी की कार्रवाई प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की उपस्थिति में की गयी। छापेमारी दल में औषधि निरीक्षक खुशी कुमारी, शशि रंजन एवं राजीव राज शामिल रहे। डीआई शशि रंजन ने बताया कि बिना लाइसेंस के संचालित दवा की दुकान से 1.50 लाख की दवाइयां जब्त की गयी। जब्...