भदोही, मई 3 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए करीब पांच साल होने को हैं। जमानत राशि लेने के लिए कोई भी प्रत्याशी नहीं आया। इसके कारण कुल 1.50 करोड़ रुपये की जमानति राशि को जब्त कर लिया गया है। उधर, 26 को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मामला कोर्ट में होने के कारण न्यायालय एवं सरकार के कदम पर नजरें हैं। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा नामांकन करने समय जमानत की राशि को तय किया जाता है, जिसे मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद 90 दिनों में प्रत्याशियों को वापस कर दिया जाता है। वर्ष 2021 में जिले में हुए चुनाव में ग्राम प्रधान के 546, ग्राम पंचायत सदस्यों के 6848 पदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.