सहारनपुर, अप्रैल 23 -- सहारनपुर, संवाददाता। थाना सरसावा पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 कुंतल 22 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी अपने बेटे की मदद से दूसरे जिलों से डोडा पोस्त लाकर सहारनपुर में बेचता था। पुलिस का दावा है कि बरामद डोडा पोस्त की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.50 करोड़ रुपये है। एसपी देहात मयंक पाठक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गांव मवीकला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाईयों की गांव शेखपुरा स्थित जमीन पर बने कमरे में संदिग्ध सामान रखा है। इसका पता लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डोडा पोस्त बरामद कर लिया, लेकिन मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। थाना सरसावा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.