नई दिल्ली, अगस्त 4 -- लंबी उम्र तक जीना भला किसकी ख्वाहिश नहीं होती। बेहतर शब्दों में कहें तो लंबी और स्वस्थ्य जिंदगी जीना हर कोई चाहता है। लेकिन ये समझना भी जरूरी है कि इसके लिए कोई मैजिकल फॉर्मूला नहीं बना है। आपकी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें ही हैं, जिन्हें फॉलो कर के लंबी उम्र तक एक्टिव और फिट रहा जा सकता है। इस बारे में डॉ हर्ष व्यास एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हैं, जिसमें वो बताते हैं कि डेढ़ लाख से ज्यादा पेशेंट देखने के बाद उन्होंने ये नोटिस किया कि जो लोग लंबा जीते हैं, उनमें ये 8 आदतें कॉमन पाई जाती हैं। ये आदतें उनके लाइफस्टाइल का हिस्सा होती हैं, जिन्हें वो लंबे समय तक फॉलो कर रहे होते हैं। इन हैबिट्स की वजह से ही उनका शरीर ज्यादा एक्टिव और फिट बना रहता है, साथ ही लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियां भी कम होती हैं। आइए विस्तार में ...