1.5 डिग्री उछला पारा, गर्मी ने फिर बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
रुडकी, जून 23 -- रुड़की, संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख सड़कों पर आवाजाही भी कम दिखाई दी। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत और शाम को 46 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर पश्चिम दिशा से हवाएं चलती रहीं, लेकिन इससे लोगों को विशेष राहत नहीं मिल सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.