कुशीनगर, मार्च 27 -- कुशीनगर। फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा के प्रयास से नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना एवं वंदन योजना के तहत फाजिलनगर को करोड़ों रुपये की महत्वपूर्ण सौगात मिली है, जिससे नगर की सूरत और सुविधाएं दोनों बदलने वाली हैं।नगर पंचायत के सठियांव स्थित राम जानकी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का व्यापक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। परिसर में साफ-सफाई, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को एक बेहतर एवं आध्यात्मिक वातावरण मिल सके। वहीं वार्ड संख्या आठ सठियांव पूर्वी में लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक पार्क का निर्माण प्रस्तावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.