आगरा, मई 14 -- सावित्री धाम अपार्टमेंट घटिया आजम खां (हरीपर्वत) निवासी गोविंद गुप्ता उर्फ अभय गुप्ता 11 मई से लापता हैं। परिजन तलाश में भटक रहे थे। इसी बीच कोतवाली थाने में अमानत में खयानत की धारा के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। एक सराफा व्यापारी ने आरोप लगाया कि गोविंद उर्फ अभय 947 ग्राम सोने के आभूषण ले गया था। जेवरात की वर्तमान कीमत 1.5 करोड़ से अधिक है। आरोपित अब मिल नहीं रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि उसने कई लोगों को गुमराह करके सोने के जेवरात लिए होंगे। किनारी बाजार स्थित रोशन कॉम्पलेक्स में सुमित गुप्ता की एमएस कृषि व ज्वैलर्स के नाम से फर्म है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 मई को उनके परिचित अभय गुप्ता उर्फ गोविंद दुकान पर आए। जेवरात निकलवाए। 947 ग्राम सोने के जेवरात पसंद किए। जेवरात घर ले जाने ...