आगरा, मार्च 21 -- कोतवाली क्षेत्र से एक किलोग्राम 70 ग्राम सोना लेकर फरार हुए कारीगर का रिश्तेदार पुलिस ने महाराष्ट्र से पकड़ा है। उसके पास से 115 ग्राम सोना और एक टाटा हैरियर गाड़ी बरामद हुई है। अपने घर शरण देने के बदले उसे भी कुछ हिस्सा मिला था। सोना बेचकर उसने गाड़ी ले ली। अभी तक दो आरोपित पकड़े जा चुके हैं। 375 ग्राम पीली धातु पुलिस ने बरामद की है। जांच के बाद पता चलेगा कि सोना कितने टंच का है। यह भी सोना कोर्ट के आदेश पर छूटने के बाद ही संभव है। कोतवाली क्षेत्र छोटी बम्बई नाम से गलाई की दुकान है। दुकान मालिक महाराष्ट्र का है। कारीगर भी महाराष्ट्र के हैं। मालिक ने 25 जुलाई 2025 को अपने कारीगर सूरज आनंदा सकट के खिलाफ गबन का मुकदमा लिखाया था। पुलिस को बताया था कि श्री ज्वैलर्स का एक किलोग्राम 70 ग्राम सोना गलाई के लिए आया था। गलाई के बा...