सहारनपुर, जुलाई 8 -- सहारनपुर। जिले के 1.47 लाख से अधिक परिषदीय विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी की राशि पहुंच गई है। मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वाराणसी से हुए संबोधन के साधे प्रसारण के साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का भी शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि डीबीटी के जरिए विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, बैग और स्टेशनरी खरीदने के लिए 1200 रुपये भेजे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 29015 शिक्षकों, कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ उन्होंने बताया कि जिले में 1,78,959 नामांकन के सापेक्ष ...