1.47 करोड़ की साइबर ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम टीम कुमाऊं ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.47 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर टीम ने हरियाणा के अंबाला जिले से वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के अंबाला जिले के थाना शाह क्षेत्र के ग्राम पिलखनी का निवासी है। जांच में सामने आया कि उसके बैंक खाते में ठगी की करीब 50 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की गई थी। मामला वर्ष 2025 का है। साइबर ठगों ने रूहेलखंड विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त महिला कुलपति को सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बनकर फोन किया और उन्हें 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाया। इसके बाद उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.