रायबरेली, मार्च 24 -- सरेनी, संवाददाता। मंगलवार को स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय सभागार में ब्लॉक प्रमुख विभा सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए एक करोड़ 45 लाख का बजट स्वीकृत किया गया। विगत वित्तीय वर्ष में 96 लाख रुपए का विकास कराया गया। मंगलवार को जैसे ही बैठक शुरू हुई तो खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने निपुण भारत अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी । कृषि विभाग की ओर से बताया गया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है वह शीघ्र रजिस्ट्री करवा लें वरना एक जून से उन्हें खाद व बीज नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोगों की रोक थाम के लिए दवा का छिड़काव कराया जाएगा। लोग मच्छरदानी का अधिक से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.