प्रयागराज, मार्च 31 -- नारकोटिक्स टास्क फोर्स और धूमनगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में सक्रिय नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 727 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ 45 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर नेहरू पार्क के खंडहर में छापामारी कर सुलेमसराय निवासी दीपक कुमार गौतम, विवेक कुमार और आशीष कुमार मौर्य निवासी अटरामपुर नवाबगंज को पकड़ा। तलाशी के दौरान छह पैकेट स्मैक, चार मोबाइल फोन और 4940 रुपये बरामद हुए। साथ ही दीपक के पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी मिले। आरोपियों से पूछताछ में करेली की एक महिला के माध्यम से स्मैक तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी दीपक कुमार गौतम पहले से ही नशा तस्कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.