बलरामपुर, मार्च 25 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने रमवापुर से गुलालीडीह तक सड़क निर्माण परियोजना को मंजूरी दे दी है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग अब टेंडर प्रक्रिया की तैयारी में जुट गया है। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 1.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार गौर रमवापुर से गुलालीडीह तक मार्ग के नवनिर्माण से क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से जर्जर पड़ी इस सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के दिनों में मार्ग कीचड़ से भर जाता था, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता था। स्थानीय निवासी रणविजय सिंह, टिंकू श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, आमिर सिद्दीकी और बब्लू खां ने बताया कि खराब सड़क के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.