1.44 लाख शिक्षकों ने नहीं किया मिशन कर्मयोगी कोर्स
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- यूपी के सरकारी स्कूलों के 1.44 लाख शिक्षकों ने आई गॉट मिशन कर्मयोगी कोर्स नहीं किया है। ऐसे में शिक्षकों से ऑनलाइन माध्यम से यह कोर्स हर हाल में पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) व जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को इसकी समीक्षा कर जल्द यह कोर्स पूरा कराए जाने का आदेश दिया गया है।स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से शिक्षकों को आई गॉट मिशन कर्मयोगी कोर्स पूरा कराए जाने के लिए हर सप्ताह जिला स्तर पर समीक्षा किए जाने को कहा गया है। अगर शिक्षक लापरवाही बरतेंगे तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता बोर्ड लगाए जाने में भी लापरवाही बरते जाने की शिकायतें आई हैं। जिलों में प्रत्येक स्कूल में यह बोर्ड लगाए जाने हैं। जिससे छात्रों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.