मऊ, मार्च 29 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 उसुरी में स्थित संत शिरोमणि रविदास के सैकड़ो साल पुराने कुटी के सुंदरीकरण के लिए ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा की पहल पर 1.42 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है। इसमें से प्रथम किस्त के रूप में 71 लाख रुपए अवमुक्त किए जाने से श्रद्धालुओं एवं सजातीय बंधुओं में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। नगर पंचायत अंतर्गत महान संत रविदास के आदर्शों के प्रचार प्रसार के लिए सैकड़ों वर्ष पुरानी कुटी जर्जर एवं अव्यवस्थित हो चुकी है। इसी बीच सभासद अखिलेश राज, निलेश राजरत्नम, राजकुमार राजभर आदि ने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर कुटी के सुंदरीकरण की मांग किया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने शासन में पहल करते हुए 1.42 लाख रुपए धन स्वीकृत ...